पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, MLC नवल किशोर ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद ले लिया है। MLC नवल किशोर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस स्कूल को गोद ले लिया है और अब यह स्कूल मॉडल स्कूल बनेगा। मौके पर उन्होंने बताया कि स्कूल के आसपास के एरिया को भी बेहतर बनाया जाएगा।