मैनपुर: राजिम कुंभ कल्प 2025: श्रद्धालुओं ने अपार प्रेम और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र राजिम कुंभ कल्प 2025 में श्रद्धालुओं का अपार प्रेम और आस्था देखने को मिली। देशभर से आए भक्तों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर धर्म और संस्कृति के इस दिव्य आयोजन का आनंद लिया। राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है।