कवर्धा: पंडरिया विधानसभा में विकास और जन सेवा भावना की फिर से खुली पोल: आनंद सिंह, कांग्रेस युवा नेता
कांग्रेस युवा नेता आनंद सिंह ने वीडियो के माध्यम से कहा की बयान बड़े-बड़े लेकिन जमीन पर हाल बेहाल। दुर्भाग्य है कि विकास अब फाइलों,भाषणों और सोशल मीडिया रिल फोटो तक सीमित होकर रह गया है, वनांचल क्षेत्र के ग्राम चाटा और आगरपानी के किसान आज फिर अपनी ही जमीन के हक के लिए भटकते नजर आए नक्शा-खसरा जैसी बुनियादी समस्या लेकर एस.डी एम कार्यालय पहुंचना पड़ा.