छतरपुर: बिना OTP के युवक के खाते से उड़ाए 57 हजार रुपये, पीड़ित ने SP कार्यालय पहुंचकर लगाई मदद की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ग्राम कटहरा, थाना लवकुशनगर निवासी रामरतन अहिरवार ने आज 17 जून दोपहर करीब 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपने खाते से हुई 57 हजार रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका खाता इंडिया पोस्ट बैंक में संचालित है,जिसका उपयोग वह यूपीआई भुगतान करता है।