हरदोई: जिगिनिया खुर्द गांव में घरों की छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन, डर के साए में रहने को मजबूर ग्रामीण
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2025 हरदोई के टड़ियावां विकासखंड क्षेत्र के जिगिनिया खुर्द गांव में घरों की छत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकली है जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान है और डर के साए में रहने को मजबूर है। गांव निवासी रवि ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है।और छोटे छोटे बच्चे खेलते भी है जिससे काफी खतरा बना रहता है कहा कि कई बार इसको हटवाने की शिकायत की गई।