हरदोई: पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिवस पर जगह-जगह हुए भंडारे, समर्थकों ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2025 वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर जिले भर में जगह जगह भण्डारे आयोजित किये गए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री अग्रवाल के समर्थक कल से ही जन्मदिन की तैयारी में जुटे हुए थे, पूरे शहर में दर्जनों होर्डिंग लगाई गयीं और भण्डारे हुए। कई जगहों पर समर्थकों ने केक काटकर अपने नेता की दीर्धायु की कामना की।