हरदोई: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अल्लीपुर वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों को मिला सम्मान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2025 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वृद्धाश्रम अल्लीपुर में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल व विशिष्ट अतिथि अधीक्षक छात्रावास सौरभ सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत परिचय किया गया।