थलीसैंण: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थलीसैंण पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे
थलीसैण के स्थानीय निवासी ने थाना थलीसैण पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि कमलेश पुत्र चन्द्रपाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना थलीसैण में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष थलीसैण द्वारा गठित टीम ने शनिवार को आरोपी कमलेश को चोरखिंडा रोड, थलीसैण से गिरफ्तार किया।