महसी: रेहुआ मंसूर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी बबलू का शव मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्गंध आने की वजह से जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच शुरू की। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां एवं एक लड़का छोड़ गया है।।