कैराना: मोहल्ला छड़ियान स्थित गुली वाली मस्जिद में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नगर के मोहल्ला छडियान गुली वाली मस्जिद में अज्ञात चोर द्वारा गल्ला तोडकर नकदी, मोबाइल तथा बैग चोरी कर लिया था। मामले में अय्यूब की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को पुलिस ने घटना में अजीम निवासी गांव जाफरपुर थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 930 रुपए की नकदी, मोबाइल व बैग बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।