जमुई: पकरी में आम मतदाता के साथ लाइन में लगकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया मतदान
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जमुई लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई थी। वही बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह अपने पैतृक गांव खैरा प्रखंड के पकरी गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने बूथ संख्या 258 पर पहुंचकर आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान कर लोगों का मन जीत लिया।