ललितपुर: आजादपुरा निवासी सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए
मोहल्ला आजादपुरा निवासी सोनम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया था। उसके परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।वहीं उक्त मामले में मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।