अनूपपुर: जिले में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज
केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को राहत देने के लिए ‘प्रधानमंत्री राहत योजना’ के तहत डेढ़ लाख रुपये तक के नि:शुल्क कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है। यह योजना फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो गई है। योजना के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे सहित सभी सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं के पीड़ितों को बिना तत्काल भुगतान के इलाज मिलेगा।