एस.एम.डब्ल्यू. म्यूज़िक कंपनी ने हाल ही में प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को दर्शाने वाला गीत "प्यारो मध्यप्रदेश" लॉन्च किया है। गायिका आकृति मेहरा की सुरीली आवाज़ और एस. आर. डेहरिया के गीत-संगीत से सज़ा यह ट्रैक, भोपाल से लेकर महाकाल, खजुराहो, और माँ नर्मदा के पावन तटों तक, प्रदेश की आत्मा को छूता है।