बारुन: CWC के मैनेजर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया, बारुण के पैतृक गांव में हुई छापेमारी
सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग में तैनात सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के मैनेजर रवि रंजन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने मैनेजर के हजारीबाग स्थित ठिकानों और औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव खंडा में एक साथ छापेमारी की।