भरतपुर: महिलाकांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट द्वारा 1 वर्ष के लिए प्रोबेशन पर रिहा करने पर किया स्वागत
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अल्का लांबा जी को अच्छे आचरण के आधार पर एक वर्ष के लिए प्रोबेशन पर रिहा किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रिक्की सिंह हंतरा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।