मासलपुर: सरदारपुरा में आयोजित हरि कीर्तन दंगल में पहुंचे MLA दर्शन सिंह गुर्जर ने की जनसुनवाई
मासलपुर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा है कि मासलपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में सड़क, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराना उनकी पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए उनके द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर गांव सरदारपुरा में आयोजित हरि कीर्तन दंगल कार्यक्रम में रविवार को बोल रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।