ज्ञानपुर: सपा विधायक जाहिद बेग ने न्यायालय में किया सरेंडर, नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या मामले में थे फरार
नाबालिक नौकरानी के सुसाइड केस में फरार भदोही के समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने आज भदोही के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां से कोर्ट में उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोर्ट से जेल ले जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक जाहिद बेग ने न्यायालय परिसर में पुलिस पर धक्का मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया है।