बेहट: बुड्ढाखेड़ा रोड से पुलिस ने 10 किलो डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
मंगलवार को सरसावा पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत शातिर नशा तस्कर को बुड्ढाखेड़ा रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 10 किलो डोडा पोस्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ है l अभियुक्त प्रवीण पुत्र कदम सिंह निवासी मोहल्ला हरिजनान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l