रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 2 दिन पूर्व एक किशोरी को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पहले तो परिजन हर संभावित स्थान पर उसकी खोज करते रहे। पर जब उसका कहीं पता नहीं चला तो शनिवार को परिजनों ने थाने पर तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात युवक के विरुद्ध किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोज शुरू कर दी है