रोहतास जिले के नासरीगंज इलाके में सोन नदी किनारे मृत अवस्था में डॉल्फिन मिलने की बात सामने आई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में सोन नदी में पहली बार डॉल्फिन देखा गया। लेकिन डॉल्फिन का मृत अवस्था में मिलना चिंता का विषय है।