बारुन: पहाड़पुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी
बारुण थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।