जानकारी के अनुसार,इंदकालो गांव निवासी मालिकराम बंजारा कल छेनापतरा जंगल की ओर जलाऊ लकड़ी लाने गए थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे,तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जंगल में उनका शव मिला,जिससे स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत हाथी के हमले में हुई है।