हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी 19 वर्षीय लकी महोबा के बंधान वार्ड मुहाल अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां उसने बुधवार समय करीब 4 बजे शराब के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।