चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे
भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को चक्रधरपुर में पूरे भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईंl पालने को फूलों से सजाकर रेशम की डोर लगाई गई और उसमें बाल गोपाल को विराजमान किया गयाl