घोड़ाडोंगरी: वर्षा वास कार्यक्रम का हुआ समापन, सामाजिक बंधु रहे उपस्थित
पाथाखेड़ा पंचशील बौद्ध विहार में तीन माह से चल रहे वर्षावास का कार्यक्रम का दिनांक 17 अक्टूबर को 1 बजे के लगभग समापन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। समिति के महासचिव जितेंद्र निरापुरे ने बताया कि पंचशील बुद्ध विहार पाथाखेड़ा में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, बुद्ध धम्म संघ वंदना की गई।