आरएमसीएच सबडिवीजन क्षेत्र में रविवार सुबह करीब दस बजे से मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार बिजली आपूर्ति शाम करीब 4:30 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुर्गावती चौक, चिरौंजी पावर हाउस रोड के समीप, मंडा टोला, मस्जिद गली, खलिहान गली तथा हरिहर सिंह रोड सहित कई अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे।