जखनिया: गाजीपुर में आपसी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, दर्जनों हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला, 5 लोग गंभीर घायल
गाजीपुर में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जखनिया क्षेत्र के भुड़कुंडा कोतवाली अंतर्गत एमावंशी गांव में दर्जनों लोगों ने संगठित होकर एक परिवार के घर पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब चार बजे हुए इस हमले में इंद्रदेव राम, अमित राम, अभिषेक राम, रानी देवी, गोलू और अनीता उर्फ सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।