प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलापुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय पर रोगों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना रहा। मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। 51 लोगों ने जांचे करवाई।