सिधौली: सिधौली कस्बे में बड़े धूमधाम से भगवान राम की बारात निकाली गई, 26 अक्टूबर को होगा रावण दहन
सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे में बुधवार को रामलीला कमेटी के द्वारा भगवान राम की बारात को कस्बे के विभिन्न मार्गों पर निकल गया इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने भगवान के रूप लेकर लोगों को आकर्षित किया बताया जा रहा है कि आगामी 26 अक्टूबर को सिधौली में रावण दहन का कार्यक्रम होगा राम बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे थे।