लातेहार: पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा व जान से मारने की धमकी का आरोप,SP से कार्रवाई की मांग
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर (जामुनटोला) निवासी मुकेश अगेरिया ने पुलिस अधीक्षक, लातेहार को सोमवार।की दोपहर करीब दो बजे आवेदन सौंपकर अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने, खेती-बारी से रोकने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।