जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जल एवं ऊर्जा शोध केंद्र का भूमि पूजन किया गया
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्विषयक जल एवं ऊर्जा शोध केंद्र सेंटर के निर्माण हेतु कुलपति प्रो. वंदना सिंह के द्वारा सोमवार को परिसर में भूमि पूजन किया गया| इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी. एस. के अधिकारियों को प्रोजेक्ट टाइम लाइन को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए