मंगलवार को देहात पुलिस ने कुलामढ़ी रोड क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया। पुलिस ने बताया की कार्रवाई में 392 क्वार्टर देशी सफेद प्लेन मदिरा जब्त की है। वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।