डीग: पूंछरी के लौठा में विकास कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर ने गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन पर दिया जोर
कलेक्टर मयंक मनीष ने बुधवार को डीग के पूंछरी के लौठा का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।