सदर: प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम तट पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित, किया गया योगाभ्यास
Sadar, Allahabad | Jun 21, 2026
प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को संगम तट पर एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 8 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, शामिल रहे।