बिंदकी: औंग कस्बे में आगे जा रहे ट्रक से पीछे से टकराया ट्रेलर, चालक गंभीर घायल, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के औंग थाना कस्बा में ओवर ब्रिज के ऊपर शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे आगे जा रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार देने से पीछे से जा रहा ट्रेलर टकरा गया। दुर्घटना में ट्रेलर का चालक बबलू उम्र 45 वर्ष पुत्र परशुराम निवासी नगला थाना मासलपुर जनपद करौली राजस्थान केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गया। जिसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया।