गाज़ीपुर: मरदह थाने की टीम ने अवैध तमंचा व चोरी की सामग्री के साथ अभियुक्त मोनू यादव को लहुरापुर से किया गिरफ्तार
गाजीपुर के मरदह थाने की टीम ने अवैध तमंचा व चोरी की सामग्री के साथ अभियुक्त मोनू यादव को लहुरापुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मोनू यादव पुत्र फुन्नु यादव निवासी ग्राम लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर के पास से चोरी की सामग्री में एक जोड़ी पायल सफेद धातू,एक जोड़ी मेहन्दी छाल सफेद धातु ,एक मांग टीका पीली धातु,एक नथिया पीली धातु, आदि बरामद किया है।