रायपुर: सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही से माली का परिवार उजड़ गया, अब न्याय की आस में पुलिस के दरवाजे
Raipur, Raipur | Jun 1, 2026 राजधानी रायपुर की एक रेसिडेंशियल सोसायटी में माली की करंट लगने से हुई मौत का मामला अब फिर से गरमा गया है। घटना के करीब पांच महीने बाद मृतक की पत्नी ने सोसायटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 1 जून सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि सोसायटी परिसर में खुले हाईटेंशन तार और प्रबंधन की लापरवाही