पथरिया नरसिंहगढ़ माईसेम सीमेंट फैक्ट्री द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी के नेतृत्व मे हल्ला बोल रैली निकाली गई। फैक्ट्री गेट से शुरू रैली बस स्टैंड होते हुए राम मंदिर पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने यूनिट हेड सुरेश दुबे को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय रोजगार, किसानों को स्थायी नौकरी मुआवजे की मांग की।