खरगोन जिले में भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहे पारे को देखते हुए, कलेक्टर भव्या मित्तल ने स्कूलों का समय बदल दिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, अब स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे।