डुमरांव: नया भोजपुर: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख, नुकसान का आकलन
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2026 नया भोजपुर में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। किराना व्यवसाई दक्ष कुशवाहा की होलसेल दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देर रात हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते दुकान में रखा भारी मात्रा में सामान उसकी चपेट में आ गया।