बक्सर: बक्सर आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 से चोरी के दो मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Jan 28, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात रेल सुरक्षा बल ने जांच अभियान चलाया, जिसमें प्लेटफॉर्म नं.-01 से चोरी के मोबाइल के साथ एक अपराधी को मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को 3:00 बजे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन और 2790 रुपये कैश बरामद हुए। आरपीएफ ने चोरी के सामानों के साथ उसे गिरफ़्तार कर आगे की कार्रवाई को जीआरपी को दिया।