ढोलना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत एक आरोपी की संपत्ति को जब्त किया है। आरोपी का नाम वीरेश पुत्र सत्यवीर निवासी गांव नगला मोती उर्फ हरनाथपुर है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपराध कारित कर धन अर्जन से अपनी पत्नी के नाम पर उस भूमि को खरीदा था। जब्त की गई कृषि भूमि की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई गई है।