टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर विधानसभा के रैका पट्टी क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक अब तक कई सौ नालियां जमीन बाहरी लोगों को बेची जा चुकी हैं। सवाल यह है कि आखिर स्थानीय लोग अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने को क्यों मजबूर हो रहे हैं? इसके पीछे पलायन, रोजगार की कमी, आर्थिक मजबूरी या कोई और वजह? क्या इस तेजी से हो रही खरीद-फरोख्त का क्षेत्र के भविष्य पर असर पड़ेगा? देखिए इस खास रिपोर्ट में पूरी पड़ताल।