कोठी महल: हरि फाटक रोड स्थित यूनिटी मॉल में निर्माणाधीन तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
हरिफाटक रोड पर यूनिटी मॉल का निर्माण चल रहा है। यहां पर काम कर रहा मजदूर बुधवार शाम तीसरे मंजिल से दूसरी मंजिल पर आ गिरा और अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि हरिफाटक रोड पर यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहाँ पर पंजाब का रहने वाला मनिंदर सिंह पिता कुलविंदर सिंह काम कर रहा था।