पिछोर: पिछोर बाचरोंन चौराहे पर दिनारा रोड पर हेमराज डीजे वाले मकान के आगे बस और आईसर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई
पिछोर नगर के बाचरौन चौराहा दिनारा रोड़ हेमराज डीजे वाले मकान के आगे रोड़ पर आज शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे बस एवं आईसर ट्रक में आमने-सामने से हुई भिड़ंत,जानकारी के अनुसार आईसर ट्रैक क्रमांक RJ 11 GD 0440 जो कि कानपुर से खनियाधाना की ओर जा रहा था।बस क्रमांक MP 07 P 1068 को बस चालक बाचरोंन चौराहा से दिनारा की ओर जा रहा था। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।