बांका: बिना वीजा-पासपोर्ट बांका आए बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, दो बच्चे बाल सुधार गृह भेजे गए
Banka, Banka | Jun 28, 2026 जिले के जमदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश कर रह रहे एक बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है। दंपती के साथ उनके दो छोटे बच्चे भी थे, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। रविवार की सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, दंपती बीते ढाई माह से भारत के विभिन्न स्थानों पर रह रहे थे।