आकेड़ा स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और धरती के प्रति जिम्मेदारी की समझ विकसित करना था।