मंझनपुर: भइला मखदुमपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने ली मासूम की जान, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, परिजनों में कोहराम
करारी थाना क्षेत्र के भईला मखदुमपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करारी थाना क्षेत्र निवासी 6 वर्षीय रिया सरोज पुत्री सुनील सरोज अपने परिजनों के साथ शादी के बाद बधाई पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।