जमुई: महुली जीएनएम कॉलेज के पास परीक्षा देने जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 31, 2025 गिद्धौर प्रखंड के महुली कॉलेज के पास गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब परीक्षा देने जा रही ऑटो पर सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा उसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।